
क्रिकेट में अनाया बांगर का होगा कमबैक। (फोटो सोर्स: instagram- anayabangar)
Anaya Bangar 2027 Cricket Comeback: ट्रांस इंफ्ल्यूंसर और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ चुकीं अनाया बांगर एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हैं। इसी साल मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करा कर लड़के से लड़की बनी अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट (Elite Women’s Cricket) खेलने के लिए एलिजिबल घोषित किया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अभी विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) की किसी टीम में जगह मिल गई है।
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में अनाया बांगर ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक पल है, क्योंकि "एक समय ऐसा था जब मुझे सच में लगा था कि मैंने क्रिकेट हमेशा के लिए खो दिया है। बचपन से ही क्रिकेट मेरी पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है और अपने ट्रांजिशन के बाद इस खेल से दूर होना मेरे लिए सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक था।" इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी महिला लीग में खेलने की बात नहीं है, बल्कि उस खेल में लौटने की उम्मीद है जिसे वो बहुत प्यार करती हैं।
इसके साथ ही अनाया ने साफ कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एलिजिबिलिटी मिलने का मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि उन्हें WBBL फ्रेंचाइजी ने साइन कर लिया है। उन्होंने कहा, 'अब मेरे सामने खुद को शारीरिक और प्रतिस्पर्धी तौर पर तैयार करने की चुनौती है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है। अगली चुनौती खुद को बेहतरीन फिजिकल और कॉम्पिटिटिव शेप में लाना और खुद को ऐसी स्थिति में लाना है, जहां WBBL फ्रेंचाइजी मेरे बारे में सोच सकें और मुझे इसमें शामिल करने पर विचार कर सके।"
बता दें कि WBBL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्टिंग और ड्राफ्ट सिस्टम है। ऐसे में अनाया को किसी फ्रेंचाइजी को ये साबित करना होगा कि वो टीम में योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी में बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस पर काम करना और लगातार ट्रेनिंग करना शामिल है।
अपनी 'एलीट क्रिकेट में ट्रांसजेंडर और जेंडर डाइवर्स खिलाड़ियों के समावेश की पॉलिसी' के तहत उनकी एलिजिबिलिटी की पुष्टि करते हुए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा, "दी गई मेडिकल जानकारी और आपके टेस्टोस्टेरोन सप्रेशन ट्रीटमेंट और आपकी निश्चित सर्जरी शुरू होने के समय को ध्यान में रखते हुए, हम पुष्टि करते हैं कि 20 जुलाई 2026 के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलिजिबिलिटी डिटरमिनेशन लेटर में बताई गई शर्तों के आधार पर मार्च 2027 में शुरू होने वाली आपकी एलिजिबिलिटी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी में हुए बदलावों का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच, जैसा कि पहले बताया गया है, आप ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या टेरिटरी में प्रीमियर क्रिकेट कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए एलिजिबल हैं।"
अनाया ने कहा, "मैं भारत में क्रिकेट देखते और खेलते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई महिला कॉम्पिटिशन में भारतीय खिलाड़ियों का सामना करना मेरे लिए बहुत भावुक पल होगा।" अनाया ने कहा कि उन्होंने उन ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए एक रास्ता बनने की उम्मीद में काफी समय बिताया है जो भारत में क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहती हैं। "जब आप कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलते हुए बड़े होते हैं, तो कभी भी दोबारा न खेल पाने का ख्याल बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मैंने यह भी सीखा है कि मैं अपना भविष्य किसी और के फैसले का इंतजार करने पर निर्भर नहीं रख सकती। मुझे उन चीजों पर ध्यान देना था जिन पर मेरा कंट्रोल था, मेरी सेहत, मेरा ट्रांजिशन, मेरा परफॉर्मेंस, साइंटिफिक सबूत और स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के साथ बातचीत। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलिया में एक रास्ता मिला है, और मुझे उम्मीद है कि मेरा सफर इस बड़ी बातचीत में योगदान दे सकता है कि स्पोर्ट्स बॉडीज कैसे निष्पक्षता और समावेश के साथ ट्रांसजेंडर भागीदारी को अपना सकती हैं।" उन्होंने कहा, "मैं उस मुकाम पर पहुंचना चाहती हूं, जहां मैं बस एक और क्रिकेटर के तौर पर दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेल सकूं।"
अनाया बांगर ने भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का भी जिक्र किया, जो पिछले कुछ वर्षों में WBBL में खेल चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैं भारत में क्रिकेट देखते और खेलते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई महिला कॉम्पिटिशन में भारतीय खिलाड़ियों का सामना करना मेरे लिए बहुत भावुक पल होगा।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अपनी पहचान अनाया बांगर के रूप में बनाई। क्रिकेट में अनाया पहले आर्यन के तौर पर सक्रिय थीं और मुंबई के स्थानीय क्लब क्रिकेट में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में उन्होंने पुडुचेरी की ओर से नेशनल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, ट्रांजिशन के बाद वो क्रिकेट से दूर हो गईं, क्योंकि उन्हें महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं थी। अब अनाया के लिए एलीट महिला क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है और वो अपनी नई पहचान के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रही हैं।
Updated on:
25 Aug 2026 01:30 pm
Published on:
25 Aug 2026 01:30 pm
