6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘वजन घटाने के लिए कर रहे भारत जोड़ो यात्रा’, शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत ने उड़ाया मजाक

Uday Samant on Rahul Gandhi Veer Savarkar Statement: शिवसेना (शिंदे गुट) नेता उदय सामंत ने एक वीडियो जारी कर कहा, महाराष्ट्र में जो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, उसमें जो लीडर है उनका वजह बढ़ गया है। इसलिए वह वजन कम करने के लिए चल रहे है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 17, 2022

bharat_jodo_yatra.jpg

भारत जोड़ो यात्रा

Rahul Gandhi Veer Savarkar Controversial Statement: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बीच स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को लेकर सनसनीखेज दावा किया। आज मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सावरकर अंग्रेजों के मददगार थे और भारत की आजादी के लिए लड़ रहे नेताओं को धोखा दिया था। राहुल के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत (Uday Samant ) ने मजाक उड़ाया है।

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता उदय सामंत ने एक वीडियो जारी कर कहा, महाराष्ट्र में जो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, उसमें जो लीडर है उनका वजह बढ़ गया है। इसलिए वह वजन कम करने के लिए चल रहे है। इस दौरान सामंत ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर दिए गए राहुल गांधी के बयान की निंदा की। साथ ही महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ एमवीए गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। यह भी पढ़े-वीर सावरकर पर राहुल गांधी के विवादित बयान से गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे ने किया किनारा, बीजेपी-मनसे आक्रामक


सावरकर ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल को धोखा दिया- राहुल गांधी


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अकोला में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं"। और उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए। राहुल गांधी ने कहा "सावरकर जी ने अंग्रेज़ों की मदद की थी। जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया।" राहुल गांधी ने मंगलवार को भी वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था।


उद्धव ठाकरे ने किया किनारा

उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देश के लिए सावरकर का योगदान अमूल्य है। उनके हिंदुत्व के विचारों का हम कल, आज और आने वाले कल में भी सम्मान करते रहेंगे। उनके लिए हमारे मन में हमेशा आदर है। उद्धव ठाकरे ने साफ तौर पर कहा है कि वह सावरकर को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान से सहमत नहीं हैं।