8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘गुजरात चुनाव में वोट डालने के लिए दें छुट्टी, वर्ना होगी कार्रवाई’, शिंदे सरकार का निजी कंपनियों को आदेश

Maharashtra News: केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है. जिला कलेक्टर, राज्य चुनाव आयोग, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 22, 2022

eknath_shinde.jpg

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Gujarat Elections 2022: गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Gurajat Assembly Election 2022) के लिए महाराष्ट्र में छुट्टी देने का आदेश राज्य सरकार (Maharashtra Government) ने दिया है. हालांकि यह छुट्टियां सभी के लिए नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान के लिए राज्य के चार जिलों के मतदाताओं (गुजरात के) के लिए सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) की घोषणा की है। सरकार ने यह आदेश राज्य के चार जिलों पालघर, नासिक, धुले और नंदुरबार के लिए जारी किया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: नावले पुल हादसे का आरोपी ट्रक ड्राइवर मनीराम यादव गिरफ्तार, ढलान पर इंजन बंद करने से हुआ था भयानक हादसा

महाराष्ट्र सरकार ने एक जीआर जारी किया है, जिसमें पालघर, नासिक, नंदुरबार और धुले जैसे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में काम करने वाले गुजरात विधानसभा के मतदाताओं के लिए एक दिन की छुट्टी की अनुमति दी गई है। सभी प्राइवेट कंपनियों को भी इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जीआर में कहा गया है कि यदि इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

यह सवैतनिक अवकाश 1 और 5 दिसंबर के लिए होगा। राज्य सरकार के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। बता दें कि गुजरात से बड़ी संख्या में लोग हर दिन नौकरी करने गुजरात की सीमा से लगे महाराष्ट्र के पालघर, नासिक, धुले और नंदुरबार जिले आते हैं और कई इन जिलों में रहते है। इसलिए दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है ताकि वे मतदान कर सकें।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर, राज्य चुनाव आयोग, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही आदेश का पालन करवाने का निर्देश दिया गया है।

गुजरात में दो चरणों में मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।