
सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में जलभराव रोकने के दिये निर्देश
Ahmednagar New Name Ahilya Nagar: कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से राज्य में अहम प्रशासनिक फैसले और आदेश जारी होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार ने 27 अहम फैसलों पर मुहर लगाई है।
महाराष्ट्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के ब्रिटिशकालीन नाम बदलने के साथ ही उत्तन (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच सी-लिंक के निर्माण को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम बदलकर राजगड करने को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'पुण्यश्लोक अहिल्या देवी नगर' करने का भी फैसला किया है। यह भी पढ़े-मरीन लाइंस होगा मुंबादेवी, करी रोड बनेगा लालबाग... मुंबई के 8 स्टेशनों को मिला नया नाम, कैबिनेट ने दी मंजूरी
आज कैबिनेट में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने को भी हरी झंडी दे दी गई। साथ ही आशा स्वयंसेवकों के वेतन में पांच हजार रुपये की भारी बढ़ोतरी, महानंद को फायदा में लाने के लिए उचित कदम उठाने की भी अनुमति दी गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित इस कैबिनेट बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।" इससे पहले 11 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने 18 अहम फैसले लिए थे।
Maharashtra Cabinet Meeting Decisions : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक्शन मोड में शिंदे सरकार, एक साथ लिए 27 बड़े फैसले-
Published on:
13 Mar 2024 08:54 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
