31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra NIA Raid: कोल्हापुर में एनआईए की छापेमारी, 2 भाईयों को हिरासत में लिया, आतंकी कनेक्शन की आशंका

Kolhapur NIA Raid: एनआईए ने यह ऑपरेशन आज तड़के बड़े ही गुप्त तरीके से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एनआईए अधिकारीयों ने दोनों संदिग्धों को दस मिनट के लिए कही ले जाने की बात कहकर हिरासत में ले लिया। चूंकि स्थानीय पुलिस को भी एनआईए की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 31, 2022

Maharashtra Kolhapur NIA Raid

एनआईए ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में की छापेमारी

Kolhapur ED Raid ISIS Module Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में देश के छह राज्यों में 13 संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। इसमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर और नांदेड़ जिले शामिल हैं। कोल्हापुर जिले से दो संदिग्धों को एनआईए (NIA) ने हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने कोल्हापुर जिले के हूपारी (हुपरी) में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इरशाद शौकत शेख और उनके भाई अल्ताब शेख को हिरासत में ले लिया। इरशाद लबैक इमदाद फाउंडेशन के अध्यक्ष के तौर पर काम करता करता हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा- केंद्र के डर से ईडी काम कर रही है तो सुप्रीम कोर्ट एक्शन लें

एनआईए ने यह ऑपरेशन आज तड़के बड़े ही गुप्त तरीके से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एनआईए अधिकारीयों ने दोनों संदिग्धों को दस मिनट के लिए कही ले जाने की बात कहकर हिरासत में ले लिया। चूंकि स्थानीय पुलिस को भी एनआईए की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। एनआईए ने पूरे मिशन को सीक्रेट रखा था।

एनआईए को शक है कि संदिग्ध किसी आतंकी संगठन के संपर्क में है। एनआईए की टीम ने आज सुबह करीब 4 बजे हुपरी-रेंदाल के बीच स्थित अंबाबाई नगर में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान 30 से 35 साल के दो भाइयों को हिरासत में लिया गया। टीम ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने यहां सात घंटे तक जांच की।

जांच के दौरान आपत्तिजनक चीजों का पता लगाने के लिए दो मंजिला मकान की तलाशी ली गई। सर्च करने के बाद एनआईए टीम सुबह करीब ग्यारह वापस लौट गयी।