19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Latur: ढाबे पर शराब और सिगरेट के साथ पेपर जांचते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई

Teacher Viral Video: महाराष्ट्र के लातूर में एक ढाबे पर कुछ शिक्षकों के शराब और सिगरेट पीते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते हुए एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 17, 2026

Latur school teacher

हाथ में सिगरेट, बगल में शराब का गिलास! मास्टर जी पर गिरी गाज (Soical Media)

महाराष्ट्र के लातूर से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के कुछ शिक्षक शराब और सिगरेट के साथ छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जांचते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ढाबे पर बैठकर जांची जा रही थीं कॉपियां

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ शिक्षक एक ढाबे पर अपने साथियों के साथ बैठे हुए हैं। इसी दौरान वे छात्रों की परीक्षा कॉपियां जांच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि एक हाथ में सिगरेट और सामने शराब का गिलास रखकर यह काम किया जा रहा था।

इस लापरवाही ने न केवल शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरी शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

वीडियो वायरल होते ही स्कूल ने की बड़ी कार्रवाई

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया।

सरकारी शिक्षा अधिकारी तृप्ति अंधारे ने बताया कि मोबाइल से बनाया गया यह वीडियो सामने आने के बाद स्कूल से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है।

औपचारिक जांच की तैयारी

एक अन्य शिक्षा अधिकारी संजय क्षीरसागर के मुताबिक, मामले की प्रारंभिक जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में कदाचार की पुष्टि होती है, तो औपचारिक जांच शुरू की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी होती है, अगर वही इस तरह लापरवाही करें, तो छात्रों के मूल्यांकन की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। अभिभावकों और छात्रों के बीच इसको लेकर चिंता बढ़ गई है।

छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में 3 शिक्षक बर्खास्त

हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर मामलों में तीन कॉलेज शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में तीनों शिक्षक दोषी पाए गए थे। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में वीरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार और पवन कुमार शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग