
महायुति का सीट बंटवारें का फॉर्मूला तय
Lok Sabha Election Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र में सियासी खींचतान के बीच बड़ी खबर आ रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) में रस्साकशी तेज हो गई है। इस बीच, बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है।
देवेंद्र फडणवीस ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “लोकसभा चुनाव के लिए महायुति का सीट आवंटन लगभग तय हो चुका है। बीजेपी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे समूह) और एनसीपी (अजित पवार समूह) 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।“ यह भी पढ़े-‘मुझे नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस से सहानुभूति है…’, सुप्रिया सुले ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें बीजेपी को 23 और शिवसेना को 18 सीटों पर कामयाबी मिलीं।
फडणवीस ने कहा, “महायुति सरकार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम कर रही है। नेतृत्व परिवर्तन की खबरें झूठी हैं। मैं लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ूंगा।“ उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया है। हमें विजयी उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मिल गई है। 2019 में चुने गए सांसदों को दोबारा प्रत्याशी बनाने की हमारी परंपरा है। लेकिन, यह अभी अंतिम निर्णय नहीं है। अंतिम निर्णय लेने से पहले विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जाएगी।“
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में महायुति 40 से 42 सीटें जीतेगा। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही है। नागपुर में आगामी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सीट बंटवारे को लेकर अहम बयान दिया था। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अजित दादा ने कहा था, “अभी अन्य राज्यों में चुनाव चल रहा हैं। इसलिए महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।” लेकिन अब फडणवीस ने सीटों के बंटवारे पर बड़ी टिप्पणी की है।
Published on:
26 Nov 2023 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
