27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार! महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

Monsoon 2024 : मुंबई में मॉनसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है। लेकिन मुंबई में दो दिन पहले रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी। मुंबई में मॉनसून के पहुंचने के बाद एक-दो दिन में यह पूरे राज्य में दस्तक देगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 09, 2024

Maharashtra rain alert

Maharashtra Monsoon Update : महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मॉनसून ने आज (9 जून) मुंबई और ठाणे में जोरदार दस्तक दी। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मुंबई, ठाणे और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

महाराष्ट्र में रविवार तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ठाणे, अहमदनगर और बीड तक पहुंचा है। मॉनसून के आगमन के चलते 24 घंटे की अवधि (शनिवार से रविवार सुबह 8.30 बजे तक) में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीँ, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सातारा और जलगांव सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़े-Monsoon Update: 2 दिन पहले मुंबई पहुंचा मॉनसून, कई इलाकों में झमाझम बारिश, 72 घंटे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सातारा में बीते एक दिन में 91 मिमी, नासिक में 64 मिमी, अहमदनगर में 57 मिमी, छत्रपति संभाजीनगर में 51 मिमी और जलगांव में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीँ, ठाणे में रविवार दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच 16.76 मिमी बारिश दर्ज की गई।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 जून तक सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोनों जिलों के विभिन्न हिस्सों, खासकर घाट क्षेत्र में भीषण बारिश होगी। वहीँ, ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में 9 और 10 जून को भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) और अत्यंत भारी बारिश (>204.4 मिमी) होने की संभावना जताई है। जबकि अलग-अलग स्थानों पर 11 जून को भारी बारिश से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

9 जून को कहां तक पहुंचा मॉनसून? यहां देखिये अपडेट-

कोंकण में 9 और 10 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) व कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश (>204.4 मिमी) होने की उम्मीद है। जबकि 11 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश हो सकती है।