27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: 2 दिन पहले मुंबई पहुंचा मॉनसून, कई इलाकों में झमाझम बारिश, 72 घंटे का अलर्ट जारी

Mumbai Monsoon 2024 : मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में मॉनसून आ चुका है. अगले तीन दिनों में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 09, 2024

Mumbai Monsoon 2024

Maharashtra Monsoon Update : मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मुंबई में सामान्य से दो दिन पहले रविवार (9 मई) को पहुंच गया है। इसके चलते मुंबई और उससे सटे जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 जून को आने वाला मॉनसून 9 जून को मुंबई पहुंच चुका है। मुंबई में सोमवार से बारिश का जोर बढ़ने का अनुमान है। बता दें कि केरल और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 30 मई को समय से पहले मॉनसून का आगमन हुआ था।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे जिले के लिए आज से 11 जून तक बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवा के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मुंबई के लिए 9 से 11 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ, ठाणे के लिए 9-10 जून को ऑरेंज और 11 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े-Air India और इंडिगो विमान में होने वाली थी भीषण टक्कर! मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे टला भयानक हादसा

मुंबई ठाणे में मूसलाधार बारिश

आईएमडी के मुताबिक, मुंबई शहर और उपनगरों में अगले दो दिनों तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मुंबई के कई हिस्सों में रविवार रात को भारी बारिश हुई। रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई। दहिसर में सबसे ज्यादा 55 मिमी बारिश हुई। जबकि ठाणे और पालघर जिलों में रात भर बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। ठाणे शहर के कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुईं।

इस बार नहीं रूठेगा मॉनसून!

मालूम हो कि महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले साल मॉनसून के सीजन में औसत से कम बारिश हुई थी। इससे राज्य के कई हिस्सों में अब सूखे की स्थिति पैदा हो गयी है। लेकिन इस साल मौसम विभाग ने अप्रैल महीने में ही राहत भरी खबर दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल महाराष्ट्र में औसत से ज्यादा बारिश होगी।