8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में इस साल कैसा रहेगा मॉनसून का हाल? मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

Maharashtra Monsoon Arrival Date: आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है। लेकिन इस साल मानसून का मौसम 4 जून से शुरू होने की उम्मीद है। मानसून 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 27, 2023

mumbai_monsoon.jpg

मुंबई में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में गर्मी और उमस के बीच सुकून देने वाली खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी (IMD) ने दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अपना दूसरा पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया। मौसम विभाग ने कहा है कि जून से सितंबर मानसून के मौसम के दौरान देश में 96 फीसदी बारिश (लंबी अवधि की औसत बारिश) होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि भारत में सामान्य बारिश होगी। लेकिन जून के महीने में बारिश कम हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि जून में दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिम भारत, सुदूर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में जहां सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून का इस दिन होगा आगमन! पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जून के महीने में मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि पूरे महाराष्ट्र में तापमान औसत से अधिक रह सकता है। मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच महाराष्ट्र में मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है।

मानसूनी बारिश के दीर्घावधि पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम विभाग ने देशभर में औसत बारिश का 96 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही यह भी कह है कि मध्य और दक्षिण भारत में औसत वर्षा होगी, जबकि पूर्वोत्तर भारत में औसत से कम बारिश होगी। जून महीने में औसत से कम बारिश होने की संभावना के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है।

मालूम हो कि मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून देर से आने की भविष्यवाणी की गई थी। आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है। लेकिन इस साल मानसून का मौसम 4 जून से शुरू होने की उम्मीद है। मानसून 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। हालांकि परिस्थितियां अनुकूल होने की वजह से अब दक्षिण अरब सागर में मानसून के पहुंचने में ज्यादा समय नहीं है। लिहाजा केरल में मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना कम है। अब अनुमान है कि मानसून समय पर केरल में प्रवेश करेगा। जबकि महाराष्ट्र में मानसून 7 जून तक पहुंच सकता है। वहीँ, मुंबई में मानसून 11 जून के आसपास पहुंचेगा।