1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई शुरू, कई जिलों के लिए जाते-जाते बनेगी मुसीबत, अलर्ट जारी

Mumbai Rains: भारत की आर्थिक राजधानी (Mumbai Monsoon Withdrawal) में शुक्रवार शाम और शनिवार की सुबह अच्छी बारिश हुई, जिससे शहर और उपनगरों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से पूर्वी उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप जलभराव और यातायात जाम हो गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 15, 2022

rain_mumbai.jpg

Mumbai Rain

Maharashtra Monsoon Withdrawal: लगभग 10 दिनों की देरी के बाद महाराष्ट्र से मानसून (Monsoon 2022) की वापसी शुरू हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर महाराष्ट्र के चरम उत्तर से 4-5 अक्टूबर के आसपास वापस जाना शुरू कर देता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि मध्य भारत के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की बहुत अधिक संभावना है। मानसून अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्से और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से विदा होगा। यह भी पढ़े-Milk Price Hike: दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, इस साल की तीसरी बढ़ोतरी

आईएमडी ने मुताबिक, अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के बाकी हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो गई है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून जा चूका है।

वहीँ, भारत की आर्थिक राजधानी (Mumbai Monsoon Withdrawal) में शुक्रवार शाम और शनिवार की सुबह अच्छी बारिश हुई, जिससे शहर और उपनगरों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से पूर्वी उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप जलभराव और यातायात जाम हो गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर में कुछ और दिनों तक बारिश जारी रहेगी और मुंबई से मानसून की वापसी में देरी होगी।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए जारी किया 'येलो' अलर्ट-

आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, ठाणे और पालघर में 18 अक्टूबर तक गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मुंबई से मानसून की सामान्य वापसी की तारीख 8 अक्टूबर है। पिछले साल मानसून 14 अक्टूबर को विदा हुआ था।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य आसपास के राज्यों के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के लिए बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।