
मुंबई में आज आ सकता है मॉनसून, IMD ने दी बड़ी अपडेट
Maharashtra monsoon Update: मुंबई में मॉनसून (Mumbai Monsoon) के आगमन का इंतजार आज (24 जून) ख़त्म हो सकता है। शहर के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। उपनगर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हुई। जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई (IMD Mumbai) ने ट्वीट में कहा, "अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगले 5 दिनों में मौसम खराब होने का संकेत है।" मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगभग दो सप्ताह की देरी के बाद आखिरकार मॉनसून ने शनिवार को शहर में दस्तक दी। आईएमडी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि मॉनसून के वीकेंड तक शहर में पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा करना अभी बाकी है। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे में ब्लास्ट की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा- आर्थिक स्थिती खराब है, पैसे के लिए किया कॉल
इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने कहा, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी मुंबई ने पहले कहा था, "मॉनसून के रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के 24 जून तक मुंबई पहुंचने की संभावना है।" मुंबई में आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में मॉनसून आता है। हालांकि कुछ मौसम के जानकार महाराष्ट्र में 26 जून के बाद मॉनसून के पूरी तरह से सक्रिय होने का अनुमान जाता रहे है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जून महीने के आखिरी तीन से चार दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। जून में मुंबई में औसतन 526.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस साल जून महीने के आधे से अधिक बीत जाने के बाद 20 मिमी (19 जून तक) से भी कम बारिश दर्ज हुई है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 11 जून को तटीय रत्नागिरी पहुंच गया, लेकिन चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से यह 23 जून तक आगे नहीं बढ़ सका।
Updated on:
24 Jun 2023 12:27 pm
Published on:
24 Jun 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
