
नंदुरबार के छात्र को Apple देगी 11 लाख का इनाम
Maharashtra Nandurbar News: अगर आपमें टैलेंट है तो आप उसके बल पर किसी भी सफलता को हासिल कर सकते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण महाराष्ट्र के नंदुरबार (Nandurbar) जिले के अक्कलकुवा तालुका का छात्र ओम कोठावदे (Om Kothavade) है। जिसने एप्पल कंपनी (Apple Company) के लैपटॉप डेटा चोरी से संबंधित बड़ी खामी खोज निकाली है। दरअसल ओम ने एक ऐसा बग ढूंढ निकाला जो यूजर्स की डेटा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। छात्र ने इसका डेमो भी दिग्गज टेक कंपनी को दिखाया। जिसके बाद एप्पल ने अपनी त्रुटि को स्वीकार किया और ओम का आभार जताते हुए उसे ग्यारह लाख का पुरस्कार भी दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ओम नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा तालुका के खापर गांव का रहने वाला हैं। ओम खापर निवासी कालिदास विठ्ठल कोठावदे का बेटा है, जो एक स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। ओम अभी पुणे में पढ़ाई कर रहा है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: काश ऐसा होता देश का हर ग्राम पंचायत, बेटी का मान बढ़ाने के लिए शुरू की यह अनूठी पहल
ओम ने कहा कि वह हमेशा अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करता था। वेबसाइटों में त्रुटियां ढूंढना, या उससे जुड़ी नई जानकारी एकत्र करना उसका शौक बन गया था। इस बीच, ओम ने यह पता लगाने में काफी समय बिताया कि एप्पल में भी कहीं कुछ कमियां है क्या। आखिरकार उसे Apple की एक साइट पर एक बड़ी त्रुटि का पता चला।
ओम ने पाया कि यह बग एप्पल कंपनी के लैपटॉप से डाटा चोरी होने का रास्ता बन सकता है। उसी के अनुसार उसने रिसर्च शुरू की। उसने अमेरिका में एप्पल कंपनी के साथ चार महीने तक संपर्क किया और इस बारे में काफी कुछ जाना। इसके साथ ही ओम ने एप्पल कंपनी से जुड़े लोगों से बताया कि लैपटॉप की स्क्रीन बंद रहने पर लैपटॉप में डेटा चोरी होने की आशंका है।
इसके लिए ओम ने उपाय भी सुझाए, सारी डिटेल्स संबंधित कंपनी को भेजी। बाद में इस एरर की जांच एप्पल कंपनी ने भी की और ओम के दावे को सही पाया। इसके बाद कंपनी ने यूजर्स का डेटा सुरक्षित बनाने के ओम के पहल की सराहना की। कंपनी ने ओम का शुक्रिया अदा किया है।
एप्पल ने ओम के सुझावों को भी मान लिया है। कंपनी द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया है, आपके द्वारा भेजी गई रिपोर्ट क्वालीफाई हो गई है। इससे एप्पल की समस्या को हल करने में मदद मिली है। आपको इनाम के तौर पर 13.5 हजार डॉलर (करीब 11 लाख रुपए) दिया जायेगा। धन्यवाद।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए ओम की खूब तारीफ हो रही हैं।
Published on:
21 Feb 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
