
मुंबई के परेल इलाके में गैस पाइपलाइन में रिसाव से आग लगने की संभावना
Palghar Vasai News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में बुधवार को एक इंजीनियरिंग कंपनी में भीषण आग लग गई है। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी में पहले विस्फोट हुआ और फिर आग भड़की। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कॉश पावर इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में कथित तौर पर बॉयलर विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना के वक्त इस कंपनी में 50 मजदूर काम कर रहे थे। कंपनी के अंदर 3 से 4 कर्मचारी अभी भी फंसे हों सकते है। फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा वसई विरार नगर निगम के अधिकारी, पुलिस मौके पर मौजूद है। यह भी पढ़े-Nashik: खेलते-खेलते घर के बाहर गड्ढे में गिरा दो साल का मासूम, हुई मौत, घरवालों को भनक तक नहीं लगी
घटना आज दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट की है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास वसई जुचंद्र वाकीपाडा इलाके में स्थित कंपनी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग से निकलने वाला धुआं करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।
आग लगने के कारणों की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कंपनी के पास के इलाके को सील कर दिया है। धमाके के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था।
Published on:
28 Sept 2022 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
