
महाराष्ट्र के जालना में तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे
Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले के मालेगांव (Malegaon) में तीन दिन के भीतर फिर से हुए एक बड़े हादसे में तीन मासूमों की मौत हो गई है। यह मामला मालेगांव के दरेगांव इलाके (Daregaon Area) का है, जहां तालाब में नहाने गए 14 से 16 साल के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान 16 नुमान अख्तर सलमान अख्तर, 14 वर्षीय शाकिर अहमद साजिद अहमद और महफूज रहमान अतीक अहमद के रूप में हुई है। सभी बच्चे नूरानी नगर (Nurani Nagar) के पवार वाड़ी (Pawar Wadi) में रहते हैं। यह भी पढ़े-Aurangabad Crime: रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ट्रांसजेंडर से गैंगरेप, बेरहमी से पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार
दमकल अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चे मालेगांव शहर (Malegaon City) के दरेगांव के हिल स्टेशन क्षेत्र (Hill Station Area) के तालाब में तैरने गए थे। बच्चों के साथ कोई वयस्क नहीं था। नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को डूबते हुए देखा तो दमकल विभाग को फोन कर जानकारी दी।
कुछ ही देर में गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक काफी देर हो गयी थी। तालाब से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। पवार वाडी पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
गौरतलब हो कि मंगलवार को मालेगांव में मौसम नदी (Mausam River) पर बने पुल से दो युवक बह गए थे। घटना के समय नदी ओवरफ्लो थी। जबकि पिछले महीने गिरना पुल (Girna Bridge) से उफनती नदी में कूदकर स्टंट करने के चक्कर में एक युवक पानी में बह गया था।
Published on:
14 Aug 2022 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
