कदीम जालना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। अब तक दो आरोपियों- आसिफ शेख और फाद शेख को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में नामित तीसरा संदिग्ध भी ट्रांसजेंडर बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ट्रांसजेंडर व्यक्ति शुक्रवार को पीड़ित के पास पहुंचा और बताया कि उसके एक साथी को दो लोगों ने जबरन बंधक बना लिया है।