30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: निजी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, 4 दोस्तों की मौके पर मौत

Parbhani Road Accident: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां मनवत शहर के पास एक निजी ट्रैवल्स बस और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 30, 2026

Maharashtra Parbhani Road Accident

परभणी में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत (AI Image)

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शुक्रवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। परभणी से पुणे जा रही एक निजी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। इस दर्दनाक घटना के बाद मनवत शहर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार, परभणी-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना उस समय हुई जब एक निजी बस परभणी से पुणे की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर की आवाज सुन मदद के लिए दौड़े लोग, बस में तोड़फोड़

हादसे के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना की भयावहता देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही मनवत पुलिस थाने के प्रभारी संदीप बोरकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की मदद से पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मनवत के रहने वाले थे चारों मृतक

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शुभम अप्पाराव दाहे, विष्णु गोरे, प्रह्लाद अशोकराव कुटे और नवनाथ शामराव जाधव के तौर पर हुई है। चारों परभणी जिले के मनवत शहर के रहने वाले थे। एक ही क्षेत्र के चार युवकों की एक साथ मौत की खबर से पूरे शहर में मातम छा गया है।

दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए और यातायात को सामान्य कराया।

बस चालक गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनवत ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार युवकों की असमय मौत से मनवत शहर में शोक और गम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।