5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हेल मछली की उल्टी की कीमत 6 करोड़! महाराष्ट्र में 3 तस्कर गिरफ्तार, जानें क्यों हैं इतनी महंगी

Whale Vomit Smuggling : महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक कार से पांच किलो से अधिक व्हेल की उल्टी जब्त की गई है। इसकी कीमत 6.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 29, 2024

Maharashtra Ambergris whale vomit

Dombivli Crime News : मुंबई के करीब डोंबिवली शहर में पुलिस ने एक कार से करीब 5.64 किलो एम्बरग्रीस (Ambergris) यानी व्हेल की उल्टी जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 6.20 करोड़ रुपये है। ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट ने तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम) शिवराज पाटिल ने बताया कि पुलिस को टिप मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को डोंबिवली के मानपाडा इलाके में एक कार को रोका गया। जब अधिकारियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें ‘व्हेल की उल्टी’ बरमाद हुई।

यह भी पढ़े-एडल्ट इंडस्ट्री से फिर नाम जुड़ने पर राज कुंद्रा भड़के, Riya Barde से संबंध को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कार में पुलिस को लगभग 6.20 करोड़ रुपये की 5.64 किलो एम्बरग्रीस मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही कार सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल भोसले, अंकुश शंकर माली और लक्ष्मण शंकर पाटिल के तौर पर हुई है। सभी आरोपी नवी मुंबई के रहने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपियों के सामान और मोबाइल भी जब्त किए हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

व्हेल की उल्टी क्या है?

मालूम हो कि एम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) एक मोमी पदार्थ है जो 'स्पर्म व्हेल' (Sperm Whale) के पाचन तंत्र में उत्पन्न होता है। यह व्हेल की आंतों में बनने वाला मोमी, ठोस, ज्वलनशील पदार्थ है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में होता है। इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन और दवाओं में भी किया जाता है। इस वजह से अवैध बाजार में व्हेल की उल्टी की काफी डिमांड होती है और तस्करों को इसकी मुंह मांगी कीमत मिलती है। व्हेल की उल्टी की बिक्री प्रतिबंधित है।