31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर, जानें CM शिंदे ने क्या कहा

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज है। लगातार इसे लेकर बयानबाजी का भी दौर शुरू है। इन सब के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।

2 min read
Google source verification
shinde_government.jpg

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि बीती रात मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसके लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को एक महीने से अधिक हो गया है। लेकिन कैबिनेट विस्तार न होने के चलते कई सारे सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना लगातार शिंदे खेमे पर हमलावर हैं। शिंदे गुट के एक विधायक ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अगस्त से पहले किया जाएगा। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, उज्ज्वल निकम से मिले CM शिंदे

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के बागी विधायक और पूर्व मंत्री उदय सामंत ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को शपथ ली थी और वर्तमान में उन दोनों के अलावा राज्य कैबिनेट में कोई सदस्य नहीं है।

वहीं कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर एनसीपी ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना भी साधा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उसे इसके लिए सही मुहूर्त नहीं मिल रहा है। एनसीपी ने कहा कि शिंदे गुट और बीजेपी की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है।

महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट के विस्तार में हो रही देरी की सबसे बड़ी वजह सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी है। दरअसल एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट की कई याचिकाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोमवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।