हाल ही में रायगढ़ जिले में स्नेहल जगताप ने उद्धव गुट को अलविदा कह दिया और एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हो गईं। इसके बाद, रोहा तालुका प्रमुख समीर शेडगे (Sameer Shedge) ने भी शिवसेना (UBT) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले तटीय कोंकण क्षेत्र के कद्दावर नेता राजन साल्वी समेत कई बड़े नेता शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।