मुंबई में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है और एक बार फिर कहता हूं कि आज बीजेपी की मानसिकता पहले के आक्रमणकारियों जैसी ही है, जनता का पैसा लूटा जा रहा है। आज मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजी नगर, महिलाओं और किसानों की स्थिति देखिए। ऐसा लगता है जैसे आज यहां मुगलों का शासन चल रहा है..."