
वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से मचा बवाल
Rahul Gandhi Veer Savarkar Controversial Statement: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर (Veer Savarkar) को लेकर कांग्रेस नेता (Congress) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कथित तौर पर विवादित बयान दिया है। अब उनका पुरजोर विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कांग्रेस सांसद की आलोचना की है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। वहीँ, राज ठाकरे (Raj Thackeray) की मनसे (MNS) ने राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने का ऐलान किया है। कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र में चल रही है। राज्य के पोतुर शहर से आज सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी। यह भी पढ़े-मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े थे राहुल गांधी, बजा गलत राष्ट्रगान, देखें वायरल VIDEO
मनसे ने खोला मोर्चा
राज ठाकरे ने सावरकर पर राहुल गांधी के बयान की निंदा की और मनसे कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की सभास्थल पर जाने का आदेश दिया। राज ठाकरे के आदेश के बाद मनसैनिक शेगांव में धरना देने की तैयारी कर रहे है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘‘बीजेपी-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।’’ उन्होंने कहा, सावरकर अंग्रेजों से पेंशन लेते थे।
एकनाथ शिंदे ने की कड़ी आलोचना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है।
फडणवीस ने बोला हमला
बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। उन्होंने ‘‘अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग उचित समय आने पर उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।’’
उद्धव ठाकरे ने दी प्रतिक्रिया
उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान से किनारा करते हुए कहा, देश के लिए सावरकर का योगदान अमूल्य है। उनके हिंदुत्व के विचारों का हम कल, आज और आने वाले कल में भी सम्मान करते रहेंगे। उनके लिए हमारे मन में हमेशा आदर है। उद्धव ठाकरे ने साफ तौर पर कहा है कि वह सावरकर को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान से सहमत नहीं हैं।
Published on:
17 Nov 2022 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
