6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: बीजेपी और शिंदे खेमे पर शिवसेना ने सामना के जरिए फिर साधा निशाना, कमलाबाई का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन सूबे में राजनीतिक जंग तेज है। शिवसेना और बीजेपी-शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग तेज है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए फिर भाजपा और शिंदे गुट पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कमलाबाई का जिक्र कर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification
shinde_shah_modi_and_thackeray.jpg

Eknath Shinde, Amit Shah, Narendra Modi and Uddhav Thackeray

Shiv Sena Attacks BJP and Shinde Camp in Saamana: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ राजनीतिक संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि शिवसेना और भाजपा-शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग तेज है। दोनों तरफ से एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा और शिंदे गुट पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा कि मिंधे गुट को आगे कर कमलाबाई कानून को नचा रहा है।

शिवसेना ने मुखपत्र सामना के माध्यम से बीजेपी और शिंदे समूह की आलोचना की है। शिवसेना ने कहा कि मिंधे समूह को आगे बढ़ाकर कमलाबाई कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। कमलाबाई ने सभी संवैधानिक संस्थाओं को भर दिया है। मां और पिता को पिता नहीं मानने वालों के बच्चों को कमलाबाई ने महाराष्ट्र के खिलाफ खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें-Pankaja Munde: 'मोदी भी मुझे खत्म नहीं कर पाएंगे', पंकजा मुंडे के बयान पर अब घमासान; सुधीर मुनगंटीवार ने कही ये बड़ी बात

सामना में कहा गया है कि सत्ताधारी दल के रूप में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग कर संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हितों के लिए सियासी आधार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में अराजकता फैलाने वाले जितने भी मस्तवाल हैं, हम निश्चित हैं', इसकी आलोचना सामना ने की है। शिवसेना के इस तीखे हमले के बाद अब शिंदे समूह और भाजपा क्या जवाब देंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

गौर हो कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई और मुखमंत्री बने। इस वाकये के बाद से ही भाजपा-शिंदे गुट और शिवसेना के बीच कड़वाहट देखने को मिल रही है