3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ऑपरेशन टाइगर’ से उद्धव गुट को बड़ा नुकसान! एक्शन मोड में आए ठाकरे, सांसदों-विधायकों को मातोश्री बुलाया

Shiv Sena Uddhav Thackeray : हाल के दिनों में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के कई पूर्व विधायक और पदाधिकारी पाला बदलकर एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। इससे निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Feb 2025, 1:42 PM IST

Shiv Sena Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों ‘ऑपरेशन टायगर’ की चर्चा जोरों पर है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (ठाकरे गुट) के कुछ मौजूदा और पूर्व विधायक एवं सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच, उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि ठाकरे गुट और महा विकास आघाड़ी (MVA) के 10 से 12 पूर्व विधायक जल्द ही शिंदे गुट में शामिल होंगे। इस परिस्थिति को रोकने के लिए अब उद्धव ठाकरे खुद मैदान में उतर आए हैं।

इस राजनीतिक हलचल के बीच ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका तब लगा जब उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले नेता राजन सालवी ने शिंदे गुट में प्रवेश कर लिया। पूर्व विधायक राजन सालवी के पार्टी छोड़ने के बाद अब उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल मोड में आ गए हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों और विधायकों की मातोश्री में बैठकें बुलाई है।

हाल के दिनों में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के कई पूर्व विधायक और पदाधिकारी पाला बदलकर एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। इससे निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है। इस बीच, शिवसेना प्रमुख व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि शिवसेना को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन टाइगर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े-शिंदे सेना का ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल? 4 सांसदों ने बढ़ाई उद्धव की टेंशन, राहुल गांधी से मिले ठाकरे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों की बैठक 20 फरवरी को होगी, जबकि विधायकों की बैठक 25 फरवरी को बुलाई गई है। इस दौरान उद्धव ठाकरे पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। कहा जा रहा है कि ठाकरे ने यह बैठक शिवसेना (UBT) में हो रही टूट को रोकने के लिए रणनीति के तहत बुलाई है।

दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के दौरान आदित्य ठाकरे पहले ही शिवसेना (UBT) सांसदों की बैठक ले चुके हैं, लेकिन अब जब ‘ऑपरेशन टायगर’ की चर्चाएं तेज हो रही हैं, तो खुद पार्टी प्रमुख ने मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति और आगामी चुनावों को लेकर गहन चर्चा होगी।

यह भी पढ़े-शिंदे सेना ने उद्धव ठाकरे को दिया ‘डबल’ झटका, कोकण के बाद अब यहां से आई बुरी खबर!

वहीं, विधानसभा में बजट सत्र से पहले 25 फरवरी को विधायकों की बैठक होगी। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम पर मुहर लग सकती है। शिवसेना भवन ने सांसदों और विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। ऐसे में उद्धव ठाकरे की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़