6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eknath Khadse: ‘एकनाथ खडसे से दोस्ती कायम’, बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर जानें रावसाहेब दानवे ने क्या दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में बीजेपी की बुनियाद में बड़ा रोल अदा करने वाले एकनाथ खडसे को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। अटकलें हैं कि खडसे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि खडसे ने खुद इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
Union Minister Raosaheb Danve Reacts on Eknath Khadse

एकनाथ खडसे के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर जानें रावसाहेब दानवे ने क्या दी प्रतिक्रिया

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ खडसे के भाजपा में फिर वापसी की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि खडसे ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल हाल ही में खडसे ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। इस बातचीत की खबरें सामने आने के बाद एनसीपी और भाजपा के नेताओं में खलबली मची हुई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खडसे के भाजपा में शामिल होने की खबरों को नकार दिया है और कहा कि ये अफवा है।

ज्ञात हो कि एकनाथ खडसे और रावसाहेब दानवे की दोस्ती जगजाहिर है। दानवे ने कहा कि अब उन्होंने दूसरा रास्ता चुना है। हालांकि वे दोस्त हैं, लेकिन वैचारिक मतभेद है। खडसे के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर वे बोले कि इस विषय पर उनकी पार्टी में कुछ भी चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अब उनका और मेरा रास्ता नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें-Ajit Pawar Attacks PM: पीएम मोदी पर अजित पवार ने साधा निशाना, बोले-मां से मिलने बारामती आता हूं, लेकिन तस्वीरें नहीं लेता हूं

गौर हो कि कुछ महीने पहले एकनाथ खडसे राष्ट्रवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके बाद ही वे विधान परिषद के माध्यम से विधायक बने हैं। अब अचानक उनके भाजपा में फिर से प्रवेश की चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले एकनाथ खडसे ने कहा कि किसी के साथ राजनीतिक संबंध बनाने में क्या गलत है। मैं आज भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क कर सकता हूं, लेकिन इसका मतलब पार्टी में शामिल होना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर एकनाथ खडसे ने कहा है कि मेरा उस पार्टी को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, जो मेरे साथ खड़ी हो और मेरा सपोर्ट करती हो। दरअसल जलगांव के मुक्ताईनगर के रहने वाले खडसे ने अपनी सियासी पारी का आगाज भाजपा के साथ किया था। साल 1989 से वह लगातार छह बार चुनाव जीतकर आए। लेकिन बाद में विवाद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी।