15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: क्या 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी शिवसेना? ठाकरे गुट के नेता ने कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा “आपने शिवसेना को खत्म करने का सपना देखा है, यह संभव नहीं है। हम इतने मजबूत हैं कि शून्य से उठकर एक बार फिर आसमान में छलांग लगा सकते हैं। फिलहाल हवा चल रही है, जो बाद में चली जाएगी।“

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 20, 2023

uddhav_thackeray_eknath_shinde.jpg

एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने खोला मोर्चा

Sanjay Raut on Shiv Sena BJP Alliance in 2024: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संजय राउत ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, महाविकास अघाड़ी का गठन हो सकता है, एकनाथ शिंदे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं, तो महाराष्ट्र की राजनीति में सब कुछ मुमकिन है।

संजय राउत से जब यह पूछा गया कि क्या 2024 में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना बीजेपी में शामिल होगी, तो संजय राउत ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि उनके बयान में बीजेपी को लेकर नाराजगी साफ झलक रही थी। हालांकि, शिवसेना नेता के बयान से राजनीतिक गलियारों में विपक्षी एकता को लेकर चर्चा छिड़ गई है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: चिंचवड और कस्बा पेठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना

संजय राउत ने कहा, "इसकी भविष्यवाणी की गई थी, कोई कुछ भी कहे लेकिन मुझे इस समय इन सभी भविष्यवाणियों पर विश्वास नहीं है। कल नरेंद्र मोदी मुंबई आए थे। जिस बीजेपी ने हमारी शिवसेना को तोड़ दिया और उस विभाजन का समर्थन कर रही है। जिसे बीजेपी ने गोदी में बिठाकर रखा है। जिन्होंने बालासाहेब की पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को नष्ट करने का ‘अफजलखानी’ बीड़ा उठाया है. वह मोदी के मंच पर थे। तो हम ऐसे लोगों के साथ कैसे वापस जा सकते हैं। यह हमारी अस्मिता और भावना का प्रश्न है।"

उन्होंने आगे कहा, “आपने शिवसेना को खत्म करने का सपना देखा है, यह संभव नहीं है। हम इतने मजबूत हैं कि शून्य से उठकर एक बार फिर आसमान में छलांग लगा सकते हैं। फिलहाल हवा चल रही है, जो बाद में चली जाएगी।“


PM मोदी पर साधा निशाना

पीएम मोदी की आलोचना करते संजय राउत ने कहा, “बीजेपी हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है। आगामी चुनाव को देखते हुए नरेंद्र मोदी कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वे बीजेपी के प्रधानमंत्री हैं। बीजेपी ने उन्हें पार्टी तक सीमित कर रखा है। पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। वें केवल कांग्रेस के ही नहीं थे। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं, ऐसे कई उदाहरण हैं। नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व करना चाहिए न कि केवल अपनी पार्टी का।“

‘सिर्फ कांग्रेस है विकल्प’

राउत ने विपक्ष को एकसाथ आने की अपील करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन बनाना है तो कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जब मैं जेल में था तब राहुल गांधी मेरा हालचाल ले रहे थे। देश और समय की जरूरत है कि सब (विपक्ष) मिलजुल कर रहें। कोई कुछ भी कहे, कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता संभव नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग