30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में ‘जानलेवा’ सड़क हादसे, हर दिन औसत 40 लोगों की हुई मौत, देखें चौंकाने वाले आंकड़े

Maharashtra Road Accident: पूरे महाराष्ट्र में 2022 में सड़क हादसों में 15,224 लोगों की जान गई। एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 57 प्रतिशत लोग दोपहिया या तिपहिया वाहनों पर सवार थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 20, 2023

Maharashtra Road Accident in 2022

महाराष्ट्र में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें

Maharashtra News: महाराष्ट्र में तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों (Road Accident in Maharashtra) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। महाराष्ट्र में वर्ष 2022 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े राज्य राजमार्ग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जारी बताये हैं।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूरे महाराष्ट्र में 2022 में सड़क हादसों में 15,224 लोगों की जान गई। इसके मुताबिक, राज्य में हर दिन औसतन 41 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 57 प्रतिशत लोग दोपहिया या तिपहिया वाहनों पर सवार थे। जबकि पैदल चलने वाले 21 प्रतिशत लोग हादसों का शिकार हुए है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसी ट्रक, 3 की मौके पर मौत


समृद्धि महामार्ग पर 39 लोगों की मौत!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 11 दिसंबर को हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) के पहले चरण का शुभारंभ किया था। तब से नागपुर समृद्धि महामार्ग पर इस साल अप्रैल के अंत तक सड़क हादसों में कुल 39 लोगों की जान जा चुकी है और 143 लोग घायल हुए है। कुछ हादसों में जंगली जानवर भी हताहत हुए हैं।

54 हादसों में 143 लोग जख्मी

अधिकारी ने बताया कि 12 दिसंबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 के बीच महामार्ग पर 358 हादसे हुए। इनमें से 24 हादसों में 39 लोगों की मौत हुई, जबकि 54 हादसों में 143 लोग घायल हुए। मालूम हो कि पीएम मोदी ने पिछले साल 11 दिसंबर को नागपुर और शिरडी के बीच इस समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) के पहले चरण का शुभारंभ किया था, जो 520 किलोमीटर लंबा है। समृद्धि महामार्ग की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है।


इस साल मृत्यु दर में आई कमी

महाराष्ट्र में सड़क हादसों में मृत्यु दर में 9 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल के पहले चार महीनों में दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या की तुलना में इस साल के चार महीनों में मौतों की संख्या में कमी आई है। रात और सुबह तड़के के समय बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं। परिवहन विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए इस दौरान सफ़र करने से बचना चाहिए।

मुंबई में सुधर रहे हालात

खास बात यह है कि मुंबई मंडल में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 41 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल जनवरी से अप्रैल 2022 तक राज्य में हादसों में 194 लोगों की मौत हुई थी। इस साल यह संख्या 130 है।