16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: पालघर में 19 वर्षीय भाई ने हंसिये से हमला कर बड़े भाई को मार डाला, फिर जंगल में भागा

Maharashtra Palghar Crime News: पुलिस के अनुसार, नृशंस हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 09, 2022

Maharashtra Palghar Crime News sickle.jpg

हंसिया

Vasai Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के पालघर जिले (Palghar News) में दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। जहां मामूली सी बात पर भाई-भाई के बीच के मजबूत रिश्ते का ‘कत्ल’ कर दिया गया है। छोटे भाई ने अपने ही हाथों से अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले के जवाहर तालुका (Jawhar Taluka) में अपने 21 वर्षीय भाई की हत्या कर एक किशोर फरार हो गया। आरोप है कि 19 वर्षीय निवृति वाज़े (Nivruti Vaze) ने मोटरबाइक से काम पर जा रहे अपने भाई पंकज को बीच रास्ते में रोका और मौका देखकर हंसिया निकाली और उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़े-Domino's Pizza में कांच के टुकड़े मिलने के आरोप की होगी जांच, शख्स ने मुंबई पुलिस से की थी शिकायत

हंसिये से गंभीर घाव लगने पर पंकज सड़क पर गिर पड़ा, तुरंत निवृति भी पास के जंगल में भाग गया। बाद में लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने पंकज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक वसई में निजी कंपनी में काम करता था और घटना के दिन शुक्रवार को वह अपनी मोटरबाइक से वहीँ जा रहा था। दोनों भाई चामिलपाड़ा गांव (Chamilpada Village) में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।

जवाहर पुलिस (Jawhar Police) के अनुसार, नृशंस हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि चामिलपाड़ा गांव के स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।