26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तानपुर बना राहुल नगर, आतंकियों से लोहा लेने वाले वीर के नाम पर महाराष्ट्र के गांव ने रखा नाम

26/11 Mumbai Terror Attack: शनिवार सुबह 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 26, 2022

Mumbai 26/11 attack Rahul Shinde

शहीद राहुल शिंदे

2008 Mumbai Terror Attack: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 14 साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तान से आये आतंकियों की नापाक करतूतों से सहम उठी थी। इस आतंकी हमले में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कांस्टेबल राहुल शिंदे (Rahul Shinde) भी शहीद हुए थे। उनके सम्मान में लगभग 1,000 और 600 घरों की आबादी वाला महाराष्ट्र (Maharashtra) का सुल्तानपुर गांव (Sultanpur) अब से 'राहुल नगर' (Rahul Nagar) के नाम से जाना जाएगा।

26/11 आतंकी हमले के दौरान देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के कांस्टेबल राहुल शिंदे सुल्तानपुर गांव के मूल निवासी थे, उनकी शहादत के याद में यहाँ के स्थानीय निवासियों ने गांव का नाम बदल दिया है। यह भी पढ़े-मुंबई हमले की 14वीं बरसी आज, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए

मुंबई से करीब 360 किलोमीटर दूर सोलापुर जिले (Solapur District) की माधा तहसील (Madha Tehsil) के सुल्तानपुर (Sultanpur) के रहने वाले शिंदे आतंकियों द्वारा गोलीबारी की खबर के बाद दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल (Taj Mahal Palace Hotel) में प्रवेश करने वाले पहले पुलिसकर्मियों में शामिल थे। आतंकियों से लोहा लेते समय शिंदे के पेट में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

आज सुबह 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब हो कि 10 पाकिस्तानी आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों, विदेशी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग