15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मुंबई समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने विदर्भ के चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा और यवतमाल जिलों के लिए गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 15, 2026

IMD Weather rain Alert

महाराष्ट्र के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं विदर्भ के कुछ जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा और यवतमाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में 19 सितंबर तक हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 सितंबर तक मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत कोंकण के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद बारिश का जोर कम होने का पूर्वानुमान है। धुले में भी आज हल्की से मध्यम बारिश और अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

नासिक के घाटों में आज मध्यम बारिश

नासिक के घाट क्षेत्रों में मंगलवार को मध्यम बारिश का अनुमान है। 16 सितंबर को यहां हल्की से मध्यम बारिश और इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। नासिक जिले के अन्य हिस्सों में दो दिन तक हल्की बारिश, जबकि 17 से 19 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पुणे में अगले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश

पुणे जिले में आज और कल (16 सितंबर) हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। पुणे के घाट क्षेत्रों में आज और कल मध्यम बारिश, जबकि 17 से 19 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अहिल्यानगर में 15-16 सितंबर को हल्की बारिश तथा 17 से 19 सितंबर तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

विदर्भ के इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

IMD की चेतावनी के अनुसार, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उसके बाद कोई चेतावनी नहीं है। वहीं, गढ़चिरौली, गोंदिया, वाशिम समेत कई विदर्भ जिलों के लिए अगले पांच दिनों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मराठवाड़ा में कहीं गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं मौसम शुष्क

मराठवाड़ा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जालना में 24 घंटे तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 16 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि 17 से 19 सितंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है। परभणी, हिंगोली और लातूर में अगले पांच दिनों के लिए कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। नांदेड में आज हल्की बारिश के बाद अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। धाराशिव में गुरुवार सुबह तक बूंदाबांदी तथा इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।