
पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी
Mumbai Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र समेत देशभर के किसानों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर में हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यहां मानसून अपने निर्धारित समय 22 मई से तीन दिन पहले शुक्रवार को पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक, अंडमान में मानसूनी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। आमतौर पर मानसून 22 मई को अंडमान में प्रवेश करता है। लेकिन इस साल मानसून तीन दिन पहले अंडमान के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया है। हालांकि मानसून के 4 जून को केरल में प्रवेश करने की संभावना है। केरल में हर साल 1 जून को मानसूनी बारिश का आगाज होता है। हालांकि, इस साल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया गया है कि मानसून तीन दिन की देरी से केरल में आएगा। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: मुंबई में कब आएगा मानसून? इस दिन से गर्मी से मिलेगी राहत, जानें IMD अपडेट
आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
महाराष्ट्र में मानसून कब आएगा? (Maharashtra Monsoon 2023 Arrival Date Mumbai)
भारत की पहली प्राइवेट वेदर कंपनी स्काईमेट (Skymet) के पूर्वानुमान के मुताबिक महाराष्ट्र में 9 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून (Mumbai Monsoon Rains) तक मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है।
मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि केरल में मानसून की शुरुआत में देरी होने का मतलब यह नहीं है कि मुंबई में भी मानसून प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि मानसून का आगमन कई कारकों पर निर्भर करता है। मानसून ने पिछले साल भी 11 जून को मुंबई में प्रवेश किया था। हालांकि केरल में मानसून के आने के बाद इसकी रफ्तार व दिशा को लेकर सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस साल भारत में औसतन 96 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है।
कैसे पता चलता है आ गया मानसून?
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि केरल में मानसून की शुरुआत चार दिनों की देरी से 4 जून को होने की संभावना है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। हालांकि केरल में मानसून के आगमन की तारीख में अभी भी बदलाव की गुंजाइश है। दरअसल आईएमडी 10 मई से शुरू होने वाली बारिश की निगरानी करती हैं और अगर लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित 14 मौसम स्टेशनों में से 60 प्रतिशत स्टेशनों या उससे अधिक में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, तो मानसून के आगमन की घोषणा की जाती है। इस दौरान बादल की चाल पर भी नजर रखी जाती है।
Published on:
20 May 2023 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
