
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Mumbai Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से पारा चढ़ा हुआ है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले गया है। गर्मी से राहत पाने की उम्मीद में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस साल मानसून के दस्तक देने की तारीख को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मुंबई और क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (पश्चिमी भारत) के प्रमुख और वैज्ञानिक सुनील कांबले ने महाराष्ट्र में मानसून के आगमन और उसकी प्रगति के बारे में बताया है। इस साल अप्रैल में जारी लॉन्ग रेंज फोरकास्ट (एलआरएफ) के मुताबिक कांबले ने कहा कि महाराष्ट्र में 96 फीसदी तक सामान्य मानसून रहेगा। इसका मतलब है कि राज्य में औसतन 87 मिमी बारिश होगी। यह भी पढ़े-उत्तर महाराष्ट्र के बाद मराठवाड़ा में लू का कहर, 2 लोगों की मौत, विदर्भ के लिए अलर्ट जारी
वैज्ञानिक सुनील कांबले ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए बताया कि मौजूदा एलआरएफ (लंबी अवधि के पूर्वानुमान) के मुताबिक मानसून 10 और 11 जून को मुंबई में प्रवेश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून किस तरह प्रदेश में आगे बढ़ेगा और कब तक उत्तर की ओर बढ़ेगा, इसका पता मई महीने के अंत तक चल जाएगा।
क्या इस वर्ष कम वर्षा के कारण राज्य के कुछ भागों में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है? हालांकि मौसम विभाग ने एलआरएफ में यह स्पष्ट तौर पर बताया है कि मानसून के दौरान महाराष्ट्र में 96 फीसदी तक सामान्य बारिश होगी। हालांकि कुछ दुर्लभ मामलों में कुछ क्षेत्रों में कम बारिश की भी संभावना है। लेकिन स्थिति बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं होगी।
सुनील कांबले ने कहा, पूरे महाराष्ट्र में 90 फीसदी से अधिक सामान्य वर्षा का अनुमान है और कुछ स्थानों पर 30 फीसदी कम वर्षा होने की संभावना है, जो बहुत अधिक नहीं है। मई के अंत तक मौसम विभाग अपने पूर्वानुमान को फिर से अपडेट करेगा, जिसके बाद महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश की स्थिती और साफ होगी।
Published on:
16 May 2023 01:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
