
Weather Updates : शेष भारत में अभी दो दिन और गर्म हवाओं का रहेगा प्रकोप,देखें Video
Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का रौद्र रुप दिख रहा है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच मराठवाड़ा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। मुंबई-पुणे समेत राज्य के विदर्भ, मराठवाड़ा क्षेत्र में तापमान बढ़ने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
मराठवाड़ा में पिछले तीन दिनों से पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका के आडूळ बुद्रुक और नांदेड़ जिले के हिमायतनगर में लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले हिंगोली कनेरगाव नाका में एक चार साल के बच्चे की भीषण गर्मी की वजह से मौत हो गई थी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी: मुंबई-पुणे, मराठवाड़ा, विदर्भ में लू का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
मराठवाड़ा में हीट स्ट्रोक से अब तक कुल तीन लोगों की जान गई है। हिमायतनगर में 28 वर्षीय विशाल रामराव मादसवार ने शुक्रवार को पूरे दिन खेत में काम किया। घर पर रात के खाने के बाद उसे अस्वस्थ महसूस हुआ। परिजन तत्काल युवक को लेकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संभाजीनगर जिले के आडूळ बुद्रुक में शनिवार को लू लगने से 38 वर्षीय तातेराव ऊर्फ बंडू मदन वाघ ने दम तोड़ दिया।
मौसम विभाग (IMD) ने एक-दो स्थानों पर उष्ण लहर (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने मुंबई में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और पुणे में 41 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड होने की संभावना जताई है।
Published on:
14 May 2023 01:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
