महाराष्ट्र में भीषण गर्मी: मुंबई-पुणे, मराठवाड़ा, विदर्भ में लू का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
मुंबईPublished: May 12, 2023 08:22:50 pm
Mumbai Pune Weather News: महाराष्ट्र में सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस जलगांव शहर में रिकॉर्ड किया गया है। 11 मई को पुणे शहर में अधिकतम तापमान अपने चरम पर पहुंच गया।


महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर!
Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ मुंबई-पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में लू चलने (Heat Wave Alert) की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने क्षेत्र के कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है। अकोला, वर्धा और चंद्रपुर में हीटवेव की भविष्यवाणी आईएमडी ने की है। साथ ही नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।