
मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के स्कूलों में कल छुट्टी
Maharashtra Mumbai Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का दौर खत्म होने के बाद पारा तेजी से चढ़ा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान चरम पर पहुंच गया है और सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में फिलहाल सभी को मानसून (IMD Monsoon Update) का इंतजार है, जो भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा। लेकिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी कुछ दिन और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।
आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार, 11 जून (Mumbai Monsoon Rains) तक मानसून मुंबई में प्रवेश कर सकता है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2023) आमतौर पर 1 जून को आता है, लेकिन आईएमडी के मुताबिक इस साल मानसून कई कारणों से चार दिन लेट हो सकता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 4 जून (प्लस/माइनस 4 दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ) तक केरल में प्रवेश कर जाएगा। इसे देखते हुए मुंबई में 11 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: मुंबई में कब आएगा मानसून? इस दिन से गर्मी से मिलेगी राहत, जानें IMD अपडेट
आईएमडी ने बताया कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत इस साल अपनी सामान्य तारीख 1 जून से थोड़ी देरी से हो सकती है। हालांकि केरल में मानसून के आने के बाद इसकी रफ्तार व दिशा पर नजर रखी जाती है। आईएमडी 10 मई से शुरू होने वाली बारिश की निगरानी करती हैं और अगर लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित 14 मौसम स्टेशनों में से 60 प्रतिशत स्टेशनों या उससे अधिक में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, तो मानसून के आगमन की घोषणा की जाती है। इस दौरान बादल की चाल पर भी नजर रखा जाता है।
मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि अगर केरल में मानसून की शुरुआत में देरी होती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मुंबई में भी मानसून प्रभावित होगा। साथ ही मानसून का आगमन कई कारकों पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून ने पिछले साल भी 11 जून को मुंबई में प्रवेश किया था।
दक्षिणी राज्य में मानसून का आगमन 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को हुआ था। भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून किस तरह से आगे बढ़ेगा, यह केरल में मानसून की शुरुआत से चिह्नित होता है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है वैसे भीषण गर्मी से राहत मिलती है। आईएमडी ने पिछले महीने कहा था कि इस बार मानसून के दौरान देशभर में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।
Published on:
17 May 2023 03:55 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
