27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: प्रदेश में सर्दी और बारिश का खेल! इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Maharashtra Weather: राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 04, 2024

maharashtra_cold_weather.jpg

महाराष्ट्र के मौसम पर आई बड़ी अपडेट

Mumbai Pune Cold Update: महाराष्ट्र में मौसम की आंख मिचौली जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा एक जेट स्ट्रीम (बहुत ठंडी हवा) का प्रभाव उत्तर भारत पर हावी है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में शीतलहर जारी है और कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। जबकि महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा में ठंडी फिर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। मुंबई के साथ-साथ पुणे, सतारा, नासिक, जलगांव, कोल्हापुर, नागपुर जिलों में ठंडी का जोर कायम रहने की संभावना है। यह भी पढ़े-Atal Setu के बाद मुंबई को मिलेगी कोस्टल रोड की सौगात, PM मोदी 19 फरवरी को करेंगे शुभारंभ; जानें खासियत

हवा की एक प्रमुख चक्रवाती स्थिति दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर है। इसलिए अगले पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। सप्ताह के पहले कामकाजी दिन सोमवार से राज्य में ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आसमान साफ रहेगा। उत्तरी हवाओं से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है जिसके बाद अगले दो दिनों तक सर्दी अधिक रहेगी। इस बीच, अकोला, वाशिम, अमरावती, वर्धा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। जबकि औरंगाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में कहा कितनी ठंडी?

मुंबई की बात करें तो आज कोलाबा मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और सांताक्रुज़ में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मुंबई में दोपहर में तापमान 35 डिग्री से ऊपर चले गया। पुणे में भी सर्दी घटी है और पारा रात में 14.1 डिग्री तक गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार की तुलना में रविवार को पूरे महाराष्ट्र में ठंड कम हुई है।

रत्नागिरी समेत कोंकण क्षेत्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पुणे के मलिन (Malin) में आज पारा 12.9 डिग्री तक गिरा। उत्तरी महाराष्ट्र में जलगांव में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, नासिक में 14.4 डिग्री, सतारा और महाबलेश्वर में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मराठवाडा में भी छत्रपति संभाजीनगर में 15.5 डिग्री सेल्सियस, नांदेड में 17.8 डिग्री सेल्सियस, परभणी में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, विदर्भ क्षेत्र में नागपुर में 15.3 डिग्री, अकोला में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में 15.6 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।