
महाराष्ट्र में फरवरी में बढ़ी ठंड
Mumbai/Pune Cold Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण महाराष्ट्र के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ तक राज्य में कड़ाके की ठंडी पड़ेगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य में शीतलहर चलेगी और मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा में तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान उत्तर और मध्य महाराष्ट्र सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। यह भी पढ़े-ताइवान से उड़कर मुंबई आया कबूतर, पुलिस ने ‘चीनी जासूस’ समझकर पकड़ा, 8 महीने बाद किया रिहा
भारत मौसम के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों समेत उत्तरी महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र में 2 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है।
फरवरी के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में ठंड का जोर जारी रहेगा। मुंबई सहित पुणे, अहमदनगर, सतारा, जलगांव में उत्तरी ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मुंबई में बीते 24 घंटे से मौसम में बदलाव आया है और गुलाबी ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में कोंकण में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। मुंबई का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
वीकेंड के बाद से महाराष्ट्र में फिर मौसम करवट लेगी और पारा चढ़ने की उम्मीद है. राज्य में तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है. आज मध्य महाराष्ट्र में अधिकांश जगहों पर तापमान 15 डिग्री के नीचे है। हालांकि विदर्भ में 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान है।
पुणे और आसपास के इलाकों में 3 फरवरी की सुबह तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार है। पुणे के शिरूर में आज न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। महाबलेश्वर में 10.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह तीन पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश का मौसम प्रभावित होगा। अनुमान है कि पांच फरवरी के बाद ठंडी उत्तरी हवाओं से ठिठुरन फिर से बढ़ने की उम्मीद है। अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है।
Published on:
01 Feb 2024 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
