
महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड
Winter Arrives In Maharashtra Including Mumbai: मुंबई के साथ महाराष्ट्र में भी सर्दी का आगमन हो चुका है। मुंबई में रविवार (20 नवंबर) को 19.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 10-12 दिनों तक महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है. उत्तर-पूर्व से आ रही हवाओं के कारण कंपकपाने वाली ठंड पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई में 22 से 26 नवंबर के बीच ठंड की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। लेकिन महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में अगले 10-12 दिनों तक पारा और लुढ़केगा। आईएमदी ने भविष्यवाणी की कि सूबे के छह जिलों- पुणे, नासिक, जलगाँव, अहमदनगर, जालना और औरंगाबाद में शीतलहर जैसे हालत बनने की संभावना है। यह भी पढ़े-Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने वसई में 11 लोगों के बयान दर्ज किए, आफताब के परिवार का नहीं मिला सुराग
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है, वहीं राज्य के उत्तरी हिस्सों में तापमान इकाई में दर्ज किया गया। मुंबई के सांताक्रूज में रविवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं जलगांव राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 9.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान) के साथ औरंगाबाद महाराष्ट्र का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा और पुणे 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मुंबई में आज मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 34 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।
राज्य के नासिक शहर में रविवार को लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नासिक शहर में इस मौसम का सबसे कम तापमान है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नासिक शहर का न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों में 5.4 डिग्री लुढ़का है। यहां 15 नवंबर को 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था।
मुंबई के लिए, इस साल मानसून के अलविदा होने के बाद यह दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इससे पहले 6 नवंबर को शहर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मुंबई में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इस बीच आईएमडी कोलाबा द्वारा न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जो लगभग सामान्य है। इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 अक्टूबर को मुंबई सहित राज्य के सभी हिस्सों से विदा हुआ।
Published on:
21 Nov 2022 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
