27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक! मुंबई-पुणे में लुढ़का पारा, जानें ताजा अपडेट

Maharashtra Winter: महाराष्ट्र में हवा का रुख बदलने से तापमान में गिरावट आई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 24, 2023

mumbai_weather.jpg

मुंबई में बढ़ेगी सर्दी!

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को छोड़क इस साल मॉनसून अच्छा नहीं रहा। औसत बारिश से पहले ही मॉनसून की विदाई हो गई। मॉनसून की रवानगी के साथ ही पूरे प्रदेश में अक्टूबर की गर्मी की मार शुरू हो गई। प्रदेश के सभी शहरों का तापमान बढ़ गया है। यहां तक की मुंबई में भी लोगों के पसीने छूटने लगे. लेकिन अब राज्य में मौसम बदल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा के बदलते पैटर्न के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिस वजह से प्रदेशवासियों को अक्टूबर हीट से राहत मिलनी शुरू हो गयी है। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। जबकि राज्य के पहाड़ी हिस्सों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ‘अल नीनो’ का प्रभाव इस साल ठंडी के सीजन पर भी पड़ेगा और कड़ाके की सर्दी वाले दिन कम होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Weather Alert: बारिश के बाद सर्दी पर भी ‘अल नीनो’ का साया, IMD ने बताया महाराष्ट्र पर कैसे पड़ेगा असर


मुंबई को रात में राहत

मुंबई के लोग बीते दो हफ़्तों से गर्मी की तपिश महसूस कर रहे है। हालांकि रात के तापमान में कमी आने के साथ ही उमस भी घटी है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान गिरने के कारण मुंबई में तड़के हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दिन में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। चूंकि नमी कम होने से दिन में चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

महाबलेश्वर से ज्यादा ठंडा जलगांव!

सबसे ज्यादा जलगांव शहर के तापमान में बदलाव हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान जलगांव में दर्ज किया गया है। जलगांव शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीँ, महाबलेश्वर का तापमान जलगांव से अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पुणे में लुढ़का पारा

पुणे शहर में भी पारा लुढ़का है। पुणे शहर में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट आई है। यहां का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, मुंबई के सांताक्रूज़ में राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नए हफ्ते में बढ़ेगी ठंड!

उधर, उत्तर-पूर्वी मौसमी हवाएं दक्षिण भारत में प्रवेश कर चुकी हैं। इसका असर महाराष्ट्र में भी होगा। राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम के जानकारों का दावा है कि अगले हफ्ते से राज्य में ठंड बढ़ेगी। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सुबह के तापमान में अधिक गिरावट आएगी। पुणे में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि रविवार को 22.3 डिग्री सेल्सियस था। नाशिक में 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। नागपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।