
महाराष्ट्र में बारिश की रफ्तार पड़ी धीमी
Weather Updates: महाराष्ट्र में मॉनसून के कमजोर पड़ने से बारिश की रफ्तार सुस्त पड़ गयी है। मुंबई समेत कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालाँकि राज्य के अधिकांश जिलों से बारिश गायब हो गयी है। जिससे अन्नदाता चिंतित हैं और फसलें खतरे में हैं। मराठवाडा क्षेत्र में बारिश की कमी से पानी का संकट उत्पन्न होने का खतरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मौजूदा मौसमी गतिविधियों को देखते इस हफ्ते बारिश की उम्मीद नहीं है।
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह बड़े मॉनसून ब्रेक की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप दिन और गर्म होंगे। हालाँकि 6-7 सितंबर से बारिश धीरे-धीरे वापसी करेगी। हालाँकि तब तक मौसम की स्थिति शुष्क ही बनी रहने की संभावना है। यह भी पढ़े-Mumbai Rains: मुंबई में बारिश पर फिर लगेगा ब्रेक! IMD ने बताया इस हफ्ते के मौसम का हाल
आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर (Sushma Nair) के मुताबिक, पछुआ हवाएं नमी ला रही थी और इसलिए मुंबई में बारिश की तीव्रता चंद दिनों के लिए बढ़ी थी। मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे, पालघर जिलों में 1 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई के कुछ हिस्सों में 48 घंटों में छिटपुट बारिश की संभावना है लेकिन इस सप्ताह मुंबई ज्यादातर शुष्क ही रहेगी। कम से कम 10 सितंबर तक भारी बारिश की उम्मीद नहीं दिख रही है। मुंबई में पूरे सप्ताह बारिश न के बराबर होने से पारा चढ़ेगा और तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा, जिससे मुंबई में दोपहर गर्म और उमस भरी होंगी। जबकि रुक-रुक कर बौछारे पड़ सकती है, लेकिन बीते सप्ताह की तुलना में उतनी तीव्र बारिश नहीं होगी।
बीएमसी (BMC) के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 34.01 मिमी, पूर्वी उपनगर में 20.06 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 25.25 मिमी औसतन बारिश दर्ज की गई।
Published on:
28 Aug 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
