
महाराष्ट्र में महिला से गैंगरेप (File)
Wardha Women Rape: महाराष्ट्र की एक विधवा महिला के साथ राजस्थान में खौफनाक घटना हुई है। महिला ने पूरे एक साल तक यौन उत्पीड़न और यातनायें सहन की। किसी तरह वह दरिंदों के चंगुल से भागकर सीधे वर्धा जिले आयी और हिंगणघाट (Hinganghat) पुलिस को आपबीती सुनाई। हिंगणघाट शहर की रहने वाली पीड़िता के पति की चार साल पहले मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद वह दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपनी आजीविका कमा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, एक दिन छाया नाम की महिला के घर पीड़िता की मुलाकात मंगला से हो गयी। उसने पीड़िता को यह कहकर लालच दिया कि उसे राजस्थान में एक घरेलू नौकर की जरूरत है। इसके लिए रहने खाने की सुविधा के साथ ही अच्छा पैसा भी मिलेगा। फिर पीड़ित महिला मंगला और पूनम के साथ सबसे पहले राजस्थान के रतलाम गांव पहुंची। वहां आरोपियों ने स्टांप पेपर पर उसके हस्ताक्षर करवाए। यह भी पढ़े-माता-पिता मजदूर, सेना में भर्ती होने निकला तो... कौन हैं संसद में घुसपैठ करने वाला महाराष्ट्र का अमोल शिंदे
शिकायत के अनुसार, कुछ दिन बाद शंकर राठौड़ और दिलीप राठौड़ उस गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से आधार कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया। शंकर ने उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, पिटाई भी की गयी।
करीब एक साल तक यह सब सहने के बाद पीड़ित महिला ने यह कहकर वहां से भाग निकली कि उसकी मां की तबीयत खराब हो गई है। वह मां से मिलने के बाद वापस लौट आएगी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मंगला, पूनम, शंकर और दिलीप राठौड़ के साथ ही आनंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।
Published on:
13 Dec 2023 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
