27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: महाराष्ट्र को गर्मी से मिली राहत, मुंबई में बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Maharashtra Winter Update: आमतौर पर दिसंबर में शीतलहर की घोषणा की जाती हैं, जब तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 26, 2023

maharashtra_winter.jpg

महाराष्ट्र में लुढ़केगा पारा

Mumbai Pune Winter Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक तौर पर कुछ ही दिनों में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। लेकिन मुंबई, पुणे, नासिक, जलगांव, नागपुर आदि शहरों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि कुछ दिनों में पारा और लुढ़केगा। हालांकि मुंबई में तापमान में फ़िलहाल बड़ी गिरावट आने की उम्मीद नहीं है और शहरवासियों को ठंडी के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंडी

मौसम विभाग (आईएमडी) पुणे के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने कहा, अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में उत्तर भारत के ठंडे क्षेत्रों से उत्तरपूर्वी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से रात के दौरान तापमान में गिरावट आ रही है। वर्तमान में राज्य में कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन नमी की मात्रा और कम होने की उम्मीद है। जिस वजह से यह बादल भी धीरे-धीरे हट जाएगा। जिसके बाद अगले हफ्ते से सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक! मुंबई-पुणे में लुढ़का पारा, जानें ताजा अपडेट

चूंकि रात में आसमान साफ रहता है, जिससे रात में पारा गिर रहा है। जबकि दिन के दौरान पृथ्वी की सतह सूर्य की गर्मी को अवशोषित करती है। यही गर्मी रात में वायुमंडल में वापस चली जा रही है।

काश्यपी के मुताबिक, आकाश में मौजूद बादल एक कंबल की तरह काम करते हैं, जो पृथ्वी की सतह से गर्मी को बाहर जाने से रोकते है। खुद बादल भी इस गर्मी को अवशोषित करते है। जिस वजह से मौसम गर्म बना रहा है। यानि आसमान साफ होने पर गर्मी आसानी से पृथ्वी की सतह से वायुमंडल में जाती है। परिणामस्वरूप, पृथ्वी की सतह ठंडी हो जाती है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतर आसमान साफ है, जिससे रात के दौरान पृथ्वी की सतह से गर्मी निकल जा रहहि है और तापमान गिर रहा है। साफ रातें आम तौर पर बादल वाली रातों की तुलना में ज्यादा ठंडी होती हैं क्योंकि बादल गर्मी को ट्रैप करते हैं।

मुंबई में कब पड़ेगी ठंडी?

वहीं, 6 अक्टूबर को मॉनसून मुंबई से विदा हो चुका है। उसके बाद दो सप्ताह तक शहर में बेहद उमस भरी गर्मी पड़ी। हालांकि, पिछले 2-3 दिनों में थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई को इस साल शीतलहर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

मुंबई में जल्द शीतलहर आने का कोई संकेत नहीं है। आमतौर पर दिसंबर में शीतलहर की घोषणा की जाती हैं, जब तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इस बीच, मुंबई को अगले तीन से चार दिनों तक अक्टूबर हीट का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद रात की तरह ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।