
प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे कैंप के नेताओं की खिंचाई की
Priyanka Chaturvedi Slams Shinde Camp: महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के बीच शिवसेना (Shiv Sena) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने एक बार फिर एकनाथ शिंदे के खेमे पर निशाना साधा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि बालासाहेब के विचार स्पष्ट हैं कि किसी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए, लेकिन आपने तो पीठ में छुरा घोंपा है।
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्वासघात और गद्दारी केसरकर और 40 विधायकों की निजी संपत्ति बन गई है। इस दौरान शिवसेना नेता ने बीजेपी नेता चित्रा वाघ पर भी निशाना साधा। यह भी पढ़े-Maharashtra: सीएम शिंदे आज शाम तक कर सकते है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मंत्री दीपक केसरकर ने दी यह बड़ी अपडेट
उन्होंने आगे कहा कि शिंदे समूह के लिए और दस दिन चांदनी रातें हैं। इन दस दिनों में आप जो मनमानी चाहें करें। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला 22 तारीख को आएगा। उसके बाद फिर शिंदे गुट के लिए आगे की सभी रातें काली रात होंगी। हमें विश्वास है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा।
प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा “अगले दस दिन शिंदे समूह के लिए चांदनी रातें हैं। कोर्ट का फैसला 22 को आएगा। फिर शिंदे गुट के लिए आगे की सभी रातें काली रात होंगी। इसलिए इन दस दिनों में आप जो चाहें करें। तुमने पीठ में खंजर घोंपा है, बालासाहेब के विचार स्पष्ट थे कि किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। लेकिन गद्दारी और विश्वासघात केसरकर और 40 विधायकों की निजी संपत्ति बन गई है।“
उन्होंने आगे कहा कि शिंदे समूह के लिए और दस दिन चांदनी रातें हैं। इन दस दिनों में आप जो मनमानी चाहें करें। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला 22 तारीख को आएगा। उसके बाद फिर शिंदे गुट के लिए आगे की सभी रातें काली रात होंगी। हमें विश्वास है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा।
प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा “अगले दस दिन शिंदे समूह के लिए चांदनी रातें हैं। कोर्ट का फैसला 22 को आएगा। फिर शिंदे गुट के लिए आगे की सभी रातें काली रात होंगी। इसलिए इन दस दिनों में आप जो चाहें करें। तुमने पीठ में खंजर घोंपा है, बालासाहेब के विचार स्पष्ट थे कि किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। लेकिन गद्दारी और विश्वासघात केसरकर और 40 विधायकों की निजी संपत्ति बन गई है।“
Published on:
11 Aug 2022 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
