3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: होटल में नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाते समय शख्स की मौत! POCSO एक्ट में केस दर्ज

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने मृतक आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 05, 2024

Maharashtra girl crime

Nagpur Minor Girl Rape Case

Mumbai Shocker : मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक होटल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाते समय 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फ़िलहाल व्यक्ति की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उसने होटल में पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने से पहले कोई गोलियां खाई थी, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। मृतक आरोपी का नाम संजय कुमार तिवारी (Sanjay Kumar Ramjibhai Tiwari) है। वह सूरत (गुजरात) का रहने वाला है। 2 नवंबर की शाम में संजय पीड़ित लड़की को घुमाने के बहाने मुंबई के ग्रांट रोड (Grant Road) इलाके में स्थित होटल ले गया। आरोप है कि उसने अपना और लड़की का फर्जी आधार कार्ड होटल स्टाफ को दिया।

बताया जा रहा एक बार पीड़ित लड़की के पिता को स्ट्रोक आया था तब संजय ने मदद की थी, जिसके बाद से पीड़ित लड़की और उसके बीच बातचीत शुरू हुई।

यह भी पढ़े-मां-बेटे ने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा, फांसी पर लटकाया, ‘हृदयविदारक…कड़ी कार्रवाई हो’

नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत करने से पहले संजय ने कुछ गोलियां खाई थीं। जिसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। घबराकर लड़की ने होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दी और फिर पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। संजय को जेजे अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता मृतक को जानती थी और वह उस समय होटल के कमरे में मौजूद थी। तिवारी की मौत के बाद पुलिस ने लड़की की मां और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की है। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मृतक संजय के खिलाफ नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।      

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग