29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मराठा आंदोलन के नाम पर हिंसा.. आगजनी.. अब पुलिस का एक्शन, 40 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

Maratha Andolan Update: मराठा आरक्षण को लेकर पूरे राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 31, 2023

maharashtra_police_riots.jpg

मराठा आंदोलन में भड़की हिंसा

Maharashtra Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के लिए जारी आंदोलन कई जगहों पर हिंसक हो गया है। एहतियात के तौर पर बीड समेत कई जिलों में कड़ा पुलिस बंदोबस्त किया गया हैं। मराठवाडा के कई हिस्सों में सोमवार को तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य सरकार ने संपत्ति और जान-माल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

निशाने पर नेता (Maratha Protest)

मराठा आरक्षण समर्थकों के समूह ने बीड शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यालय में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक संदीप क्षीरसागर (Sandeep Kshirsagar) और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर (Jay Kshirsagar) के आवासों को भी फूंक दिया। सोमवार दोपहर में बीड में ही एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंके के आवास को भी मराठा प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। वहां भी पथराव के बाद आगजनी की गयी। बीड में रात से ही धारा-144 लागू है। यह भी पढ़े-मराठा आरक्षण का मुद्दा आज होगा शांत? CM शिंदे ने मनोज जरांगे से की चर्चा, कैबिनेट लेगी बड़ा फैसला


बीड में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद

बीड कलेक्टर दीपा मुधोल-मुंडे ने कहा, "फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। कल रात से बीड में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। सभी दुकानें और बाजार बंद हैं। फिलहाल बीड में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। हर उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

40 उपद्रवी गिरफ्तार

बीड के एसपी नंद कुमार ठाकुर ने कहा, "उपद्रव में शामिल अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और कल शाम से किसी घटना की सूचना नहीं है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस गश्त जारी है, धारा-144 लगाई गई है।"

संभाजीनगर में 30 से ज्यादा पर केस दर्ज

इस बीच छत्रपति संभाजीनगर जिले में बीजेपी विधायक प्रशांत बंब के कार्यालय में भी मराठा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की गई। अब इस मामले में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ गंगापूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अलर्ट

मराठवाडा में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया है और बीड और धाराशिव जिलों में पाबंदी लगा दिया गया है। आंदोलन का असर मराठवाडा के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते पुलिस अलर्ट पर है। इसके साथ ही पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाये रखने की अपील की है।