Maratha Andolan: ‘मराठों को आरक्षण दिलाये बिना नहीं मरूंगा’, डेडलाइन खत्म होने पर बोले मनोज जरांगे
मुंबईPublished: Oct 15, 2023 04:05:16 pm
Maratha Reservation Andolan: महाराष्ट्र सरकार के आश्वासन के बावजूद मराठा आरक्षण लागू करने की दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल
Manoj Jarange Maratha Quota Deadline: मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र सरकार के लिए गले की हड्डी बन गया है। मराठा आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन चुके मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) ने सीधे तौर पर राज्य सरकार को चेतावनी दे दी है। मराठों को शिक्षा और नौकरियों में कोटा देने के लिए राज्य सरकार को 10 दिन की डेडलाइन दी है। जबकि 30 दिनों की पिछली डेडलाइन शनिवार को समाप्त हो गई। इस वजह से महाराष्ट्र की त्रिपक्षीय सरकार की टेंशन बढ़ गयी है।