25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माथेरान में कई बंदरों की मौत से सनसनी, जहर देने की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग

Matheran Monkey Death: माथेरान में कई छोटे-बड़े बंदरों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया जा रहा है कि माथेरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुबह सात से आठ बंदर बेहोश मिले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 3 Jun 2023, 8:38 PM IST

monkey_Death_in_Matheran

माथेरान हिल स्टेशन पर कई बंदरों की मौत

Matheran News: मुंबई से नजदीक प्रसिद्ध हिल स्टेशन माथेरान (Matheran Hill Station) में एक साथ कई बंदरों की मौत से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। माथेरान एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। छुट्टियों के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। माथेरान में बंदर भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसी बीच माथेरान में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक, माथेरान में शुक्रवार की सुबह कुछ बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माथेरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुबह सात से आठ बंदर बेहोश मिले। आठ बंदरों में से दो तड़प रहे थे। हालांकि बाकी छह बंदर पहले ही मर चुके थे। बंदरों की मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। यह भी पढ़े-हनीमून मनाने माथेरान हिल स्टेशन गया था मुंबई का कपल, घोड़ा हुआ बेकाबू, युवक की गिरने से मौत

स्थानीय नागरिकों ने दोनों बंदरों को पानी पिलाने की कोशिश की। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस बीच, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बंदरों की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

तो क्या किसी ने रात में इन बंदरों को जहर दिया था? या पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी पड़ी की वजह से बंदरों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है? ऐसे कई सवाल उठने शुरू हो गए है। हालांकि मामले की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग