2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में म्हाडा के 4082 किफायती घरों के लिए 14 अगस्त को निकलेगी लॉटरी, सामने आई बड़ी अपडेट

Mumbai MHADA Lottery Draw 2023 Date Announced: म्हाडा मुंबई बोर्ड के 4082 फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। म्हाडा ने पहले 18 जुलाई को ड्रॉ निकालने की घोषणा की थी।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 09, 2023

mhada_lottery_2023.jpg

म्हाडा मुंबई बोर्ड लॉटरी ड्रा अपडेट

Mhada Mumbai Lottery Date: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा ने मुंबई बोर्ड के 4082 फ्लैटों के लिए लॉटरी ड्रा की तारीख की घोषणा कर दी है। म्हाडा (Mhada Mumbai Housing Lottery 2023) के इन किफायती घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद से ही एक लाख से अधिक आवेदक बेसब्री से ड्रा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।

महाराष्ट्र के आवास मंत्री अतुल सावे (Housing Minister Atul Save) ने बताया कि म्हाडा मुंबई बोर्ड की लॉटरी 14 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी उपस्थित रहेंगे। हालांकि शिंदे सरकार में मंत्री सावे ने ड्रा का आयोजित कहां होगा, इसका खुलासा नहीं किया है। म्हाडा जल्द ही इस संबंध में विस्तृत घोषणा करेगी। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4082 घरों के लिए जल्द होगा लॉटरी ड्रा? जानें कहां फंसा पेंच


आवेदन प्रक्रिया खत्म


मालूम हो कि म्हाडा मुंबई बोर्ड के 4082 फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। म्हाडा ने पहले 18 जुलाई को ड्रॉ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की वजह से लॉटरी ड्रॉ स्थगित कर दी गई। म्हाडा ने मुंबई के जुहू, अंधेरी, गोरेगांव, बोरीवली, पवई, ताड़देव, घाटकोपर, सायन और विक्रोली जैसे इलाको में मौजूद 4,082 फ्लैटों के लिए कुल 1,20,144 आवेदन स्वीकार किये हैं। म्हाडा को आवेदकों से कुल 519 करोड़ रुपये की डिपॉजिट राशि प्राप्त हुई है। जबकि लॉटरी ड्रा में शामिल होने वाले आवेदकों की अंतिम सूची भी housing.mhada.gov.in पर जारी हो चुकी है।

किस श्रेणी के फ्लैट को कितने आवेदन?

म्हाडा के मुंबई बोर्ड के लॉटरी ड्रॉ में शामिल 4,082 फ्लैटों में से 1947 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आते हैं। म्हाडा ने ये फ्लैट मुख्य रूप से पहाड़ी गोरेगांव (Pahadi Goregaon) में बनाए हैं। म्हाडा की फाइनल लिस्ट के मुताबिक, पीएमएवाय-यू (PMAY-U) के लिए 22,472 आवेदन मिले हैं, जो ड्रा में शामिल होंगे। जबकि 843 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों के लिए कम से कम 28,862 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें से अधिकांश आवेदकों ने विक्रोली कन्नमवार नगर (Kannamwar Nagar Vikhroli) को पसंद किया है।

एलआईजी (निम्न आय समूह) श्रेणी में 1,034 फ्लैट शामिल हैं, जिसके लिए 60,522 आवेदन म्हाडा को मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा फ्लैट व आवेदन पहाड़ी गोरेगांव के लिए है। वहीँ, एमआईजी (MIG) श्रेणी यानी मध्यम आय समूह के लिए केवल 138 फ्लैट हैं, जिसके लिए 8,395 आवेदक हैं। इन आवेदकों की पहली पसंद उन्नत नगर गोरेगांव (Unnat Nagar Goregaon) हैं। म्हाडा की लॉटरी में एचआईजी (HIG) श्रेणी के कुल 120 फ्लैट है, जिनके लिए कुल 2,068 आवेदन ड्रॉ का हिस्सा बनेंगी। एचआईजी श्रेणी के सबसे ज्यादा आवेदन कांदिवली के शिम्पोली (Shimpoli Kandivli) में बने म्हाडा के फ्लैट के लिए आये है।