25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में नहीं चला मोदी मैजिक! 6 में से 4 सीटों पर करारी हार, एक पर महज 48 वोटों से मिली जीत

Mumbai Lok Sabha Election Results 2024 : 2019 के लोकसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना और बीजेपी गठबंधन ने महाराष्ट्र में 41 सीटें जीती थीं। जिसमें मुंबई की सभी छह सीटें शामिल थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 04, 2024

Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024

Lok Sabha Election Results 2024 : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद आज (4 जून) सुबह से वोटों की गिनती जारी है। अब तक आये नतीजों और रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की छह में से तीन सीटों पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (UBT) ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर बीजेपी और एक पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना जीती है। वहीँ एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

यह भी पढ़े-बारामती में बजी शरद पवार की ‘तुतारी’, सुप्रिया सुले ने भाभी सुनेत्रा पवार को 1 लाख वोटों से हराया

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मंगलवार रात 10 बजे तक के नतीजों और रुझानों में बीजेपी 10, कांग्रेस 13, शिवसेना (यूबीटी) 9, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 7, शिवसेना (शिंदे गुट) 7 और एनसीपी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

मुंबई जीतने का सपना अधूरा रह गया!

मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत (उद्धव ठाकरे गुट) 52,673 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है, यामिनी जाधव (शिंदे गुट) हार गई हैं।

मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई (उद्धव गुट) 53,384 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है, राहुल शेवाले (शिंदे गुट) हार गए है।

मुंबई उत्तर पश्चिम से रविंद्र वायकर (शिंदे गुट) 48 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है, अमोल कीर्तिकर (उद्धव गुट) हार गए है।

मुंबई उत्तर से बीजेपी के पियूष गोयल 3,57,608 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है, कांग्रेस के भूषण पाटील हार गए है।

मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड 16,514 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गयी हैं, बीजेपी के उज्वल निकम हार गए है।

मुंबई उत्तर पूर्व से उद्धव ठाकरे गुट के संजय दिना पाटील 29,861 वोटों के अंतर (मार्जिन) से जीत गए है, बीजेपी नेता मिहीर कोटेचा हार गए है।

2019 में मिली थी 3 सीटें

गौरतलब हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने मुंबई की सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। दोनों पार्टियों को 3-3 सीटें मिलीं। लेकिन इसके बाद बीजेपी और शिवसेना अलग हो गई। फिर शिवसेना में फूट पड़ गई। तीन में से दो सांसद शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के साथ चले गए। जबकि दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत उद्धव ठाकरे के साथ डंटे है।

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को कितनी सीटें मिलीं

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना (अविभाजित) ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीँ, बीजेपी ने 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें बीजेपी को 23 और शिवसेना को 18 सीटों पर कामयाबी मिलीं। यानी एनडीए गठबंधन ने अकेले 41 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल चंद्रपुर में जीत हासिल की, जबकि एनसीपी (अविभाजित) ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर विजयी हुई।