20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon: महाराष्ट्र से रूठा मानसून! सरकार ने किसानों से की ये अपील, जानें कब शुरू होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update : महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार थम सी गई है और फिलहाल इसका आगे बढ़ना पूरी तरह से रुक गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 02, 2025

Maharashtra Monsoon 2025 update

इस साल मानसून ने सामान्य समय से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी। आमतौर पर राज्य में मानसून की शुरुआत 7 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार 25 मई को ही मानसून का आगमन हो गया, यानी यह पूरे 12 दिन पहले राज्य में पहुंच गया। मानसून के दस्तक के बाद शुरुआती कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का जोर थम गया है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस भरी गर्मी भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक नया पूर्वानुमान जारी किया है। महाराष्ट्र में मानसून कमजोर हुआ है, यानी अब कुछ दिनों तक अधिक बारिश नहीं होगी। मानसूनी हवाओं की गति धीमी हो गई है और अगले 5 से 7 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 10 से 12 जून के बाद राज्य में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी और झमाझम बारिश होगी।

यह भी पढ़े-Zepto स्टोर में फफूंद लगे, एक्सपायर और गंदगी में रखे खाद्य पदार्थ मिले, लाइसेंस सस्पेंड, कंपनी बोली- खामियों को सुधारेंगे

इस बीच, राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि बदलते मौसम के कारण मानसून की गति में कमी आना शुरू हो गई है और फिलहाल इसका आगे बढ़ना पूरी तरह से रुक गया है। अनुमान है कि कम से कम 10 जून तक मानसून का आगे बढ़ना थमा रहेगा। इस दौरान केवल पश्चिमी तटीय क्षेत्रों और कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इस शुष्क मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। विदर्भ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि मराठवाड़ा और खानदेश में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सरकार ने सलाह दी है कि इस सूखे मौसम का बुआई और फसल की रोपाई पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए कम से कम 10 जून तक बारिश में कमी आने की उम्मीद है, ऐसे में किसानों को बुवाई में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

गौरतलब हो कि सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह आमतौर पर 7 जून के आस पास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है। मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस लौट जाता है।